Featuredदरभंगाप्रादेशिक

चलो सेल्फी लेंगे’ कहकर पति को पेड़ में बांधा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर केरोसिन छिड़क जिंदा जलाया; बुरी तरह झुलसा।

पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल की महिला ने सेल्फी लेने के बहाने अपने पति को पेड़ से बांध दिया और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। वह पति को जान से मारना चाहती थी। इस हमले में घायल हुए पति को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित पति का नाम शंभू कुमार है जो 25 साल के हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी छोटी कुमारी ने हकलाने की बीमारी के कारण उसे मारने की कोशिश की। घटना मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के देवसरा गांव की है। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शंभू दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में गार्ड के रूप में काम करता था और हाल ही में अपनी पत्नी के बुलावे पर गांव लौटा था। साहेबगंज थाने के एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि पीड़ित ने इस संबंध में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी। महिला सुंदर और तेज है जबकि पति सुस्त है और हकलाता है। वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी। शादी के बाद से ही पत्नी ससुराल में हंगामा करती रहती थी। कुछ दिनों पहले ही उसने अपने पति को दिल्ली से घऱ बुलाया था।

पीड़ित पति ने कहा कि शनिवार रात उसकी पत्नी छोटी ने उस पर बहुत प्यार दिखाया और सेल्फी लेने के बहाने पेड़ से बाध दिया। उसे पेड़ से बांधन के बाद भी पत्नी ने उस पर प्यार जताया। उसे लगा वह सच में उसे पसंद करने लगी है। इसके बाद छोटी वहां से चली गई। इसके बाद वह मिट्टी के तेल के साथ लौटी और उस पर छिड़ककर आग लगा दी।

आग लगने पर शंभू चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी आए औऱ रस्सी खोलकर उसकी जान बचाई। शंभू को फौरन मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं शंभू को बचाने में दो और लोग भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से बात की और पीड़ित की पत्नी छोटी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *