Featured

कुलपति के आदेश से राजनीति विज्ञान तथा पर्यावरण विज्ञान के सहायक प्राध्यापकों के कॉलेजों का हुआ अलॉटमेंट

राजनीति विज्ञान के 42 तथा पर्यावरण विज्ञान के 37 शिक्षकों को करना होगा 21 दिनों के भीतर कॉलेजों में योगदान

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना की अनुशंसा पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से राजनीति विज्ञान के 42 एवं पर्यावरण विज्ञान के 37 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हेतु विश्वविद्यालय के चारों जिलों में स्थित कॉलेजों का अलॉटमेंट किया गया। कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे शिक्षकों को 21 दिनों के अंदर अपने निर्धारित महाविद्यालयों में योगदान करना अनिवार्य होगा। वहीं कुछ सहायक प्राध्यापकों के अनुभव एवं दिव्यांगता आदि प्रमाण पत्र जमा नहीं करने के कारण तत्काल रोक दिया गया है, परंतु जब वे अपना वांछित प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करेंगे, तब उनका भी कॉलेज अलॉटमेंट हो जाएगा। कुलसचिव ने बताया कि इन शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे आवंटित कॉलेज में योगदान के समय प्रथम स्तरीय दंडाधिकारी द्वारा निर्गत शपथ पत्र अनिवार्य रूप से प्रधानाचार्य के पास जमा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *