Featured

14 मार्च 26 को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

14 मार्च 2026 शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय व जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय श्री सुमन कुमार दिवाकर ने अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्यों के साथ अहम बैठक किए।
एडीजे वन श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को उत्सव के रुप में सफल बनाने के लिए सभी अधिवक्ताओं का पूर्ण सहयोग आवश्यक है। यह आयोजन जन कल्याणकारी है जिसमें सभी का सहयोग मिलना जरूरी है।
लोक अदालत में पक्षकारों के बीच वर्षों से चले आ रहे विवादों को ऑन स्पॉट खत्म किया जाएगा,जो उनके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
एडीजे तृतीय श्री दिवाकर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के जरिए सुलह समझौते लायक मामलों को समाप्त कराना सुविधाजनक है।
हमारा प्रयास है कि मामलों के निष्पादन में दरभंगा जिला का नाम प्रथम स्थान पर रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों से अनुरोध किया कि पक्षकारों को इसके लिए प्रेरित किया जाये।
साथ ही इसके अलावा स्थानीय बैंक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए न्यायालयों में लंबित मुकदमों के साथ साथ मुकदमा पूर्व मामलों के निपटारे पर भी जोर दिया गया।
बैठक में बैंक ऋण मामले,बिजली विभाग, श्रम विभाग, माप तौल, दूरसंचार विभाग के सुलह योग्य सभी मुकदमों और मामलों को लोक अदालत में निष्पादन हेतु भेजने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *