Featured

आयुक्त की अध्यक्षता में माप-तौल पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक*

आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में प्रमंडल के अंतर्गत तीनों जिलों दरभंगा मधुबनी और समस्तीपुर के जिला माप-तौल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयुक्त महोदय ने माप-तौल विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सभी जिला माप-तौल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पम्पों एवं जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों का नियमित एवं सघन निरीक्षण सुनिश्चित करें,ताकि उपभोक्ताओं को सही माप एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्राप्त हो सके।
आयुक्त महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों को लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होंने कहा कि लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाया जाए,जिससे व्यवसायियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
आयुक्त महोदय ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक राजस्व संकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आयुक्त महोदय ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया।
बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी-सह-क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य,उप नियंत्रक माप एवं तौल, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा प्रभाकर भारती, श्री अजय कुमार पाल, श्री रजनीश कुमार, श्री सुधीर कुमार एवं श्री मुजफ्फर आलम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *