महिला एवा बाल विकास निगम दरभंगा,जिला प्रसाशन दरभंगा के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उदघाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डीएस-सह-नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम दरभंगा चाँदनी सिंह,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दरभंगा सदर श्रीमती अंजना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक,श्री ब्रजेश कुमार सिंह एवं जिला मिशन समन्वयक श्री ऋषि कुमार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सदर परियोजना के सभी सेविका एवं महिला पर्वेक्षिकाओ ने भाग ली।,
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बाल विवाह मुक्त भारत के लिए सरकार के ‘100 दिवसीय अभियान’ में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का प्रयास दरभंगा कर रहा है।
भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के दृढ़ निश्चय और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक साल पूरे होने के मौके पर जिला प्रसाशन दरभंगा से बाल विवाह के खात्मे के लिए शुरू हुए ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विभागों व एजेंसियों के साथ समन्वय से काम करने का संकल्प दोहराया।
राज्य सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और उच्च शिक्षा विभाग को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने के निर्देश दिए हैं ताकि लक्षित उद्देश्यों को हासिल किया जा सके।
जिले में बाल विवाह रोकने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के लगातार सहयोग और विभिन्न कदमों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन बाल विवाह के खात्मे की दिशा में बढ़-चढ़ कर प्रयास कर रहा है।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार सिंह, के द्वारा बताया गया की 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ ने एक स्पष्ट और लक्ष्य केंद्रित रणनीति तय की है। इसके तहत स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों, उन धार्मिक स्थलों जहां विवाह संपन्न होते हैं, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर सेवा प्रदाताओं और आखिर में पंचायतों व नगरपालिका वार्डों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बच्चों के खिलाफ होने वाले इस सदियों पुराने अपराध को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
इस अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है और इसका आखिरी चरण 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाप्त होगा।
अजमतून निशा , केंद्र प्रसाशक वन-स्टॉप- सेंटर के द्वारा बताया गया की बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक,मानसिक एवं सामाजिक विकास पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
ऋषि कुमार, जिला मिशन समन्वयक द्वारा बताया गया की “100 दिवसीय कार्यक्रम DHEW दरभंगा द्वारा प्रत्येक दिन विद्यालय, महाविद्यालय,प्रखंड एवं सभी पंचायत स्तर पे आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं राम विनय कवच ,बीरेन्द्र कुमार एवं परियोजना की सभी सेविका, सभी महिला पर्वेक्षिका कुल 250 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया।



