वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा दिसम्बर माह -2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा में किया गया।
इस अपराध गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा / सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी / पुलिस उपाधीक्षक सह-साइबर थानाध्यक्ष /पुलिस उपाधीक्षक यातायात / पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय/पुलिस उपाधीक्षक रक्षित/सभी अंचल पुलिस निरीक्षक/सभी थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुए।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा थानावार पूर्व से लंबित कांड/दिसम्बर माह में प्रतिवेदित कांड / दिसम्बर माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार क्रमशः- हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या आदि की समीक्षा की गई।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तृत चर्चा की गई। अपराध गोष्ठी के दौरान निम्न निर्देश दिये गए :-
सभी थानाध्यक्ष को सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम पता और उनके द्वारा किए गए अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश दिये गए।
ई-साक्ष्य ऐप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो को नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश दिये गए।
शराब बंदी नियमों को उल्लंघन करने वाले एवं शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा आए दिन हो रहे चोरी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिये गए।
अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती एवं अभियान चलाए जाने का निर्देश दिये गए।
थाना में आने वाले फरियादियों/आवेदकों को शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनने एवं त्वरित जांचोंप्रांत विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिये गए।
डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का ससमय में निपटारा करने का निर्देश दिये गए।
प्रत्येक दिन थानाध्यक्ष थाना में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी के साथ सुबह मीटिंग कर टास्किंग करने का निर्देश।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया


