डीएम ने गरीबों के बीच कंबल वितरित किये
पीड़ित मानवता को समर्पित दुनिया की सर्वमान्य संस्था रेड क्रॉस सोसाइटी की दरभंगा इकाई द्वारा आज, मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को गरीबों और, वंचितों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
कंबल वितरण दरभंगा जिला के अभिभावक माननीय जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस दरभंगा के अध्यक्ष श्री कौशल कुमार जी आईएएस के नेतृत्व में मध्य रात्रि को किया गया। विशेष कार्य पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता जी एवं दरभंगा सदर अनुमंडलाधिकारी श्री विकास कुमार के साथ-साथ रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा, सचिव मनमोहन सरावगी की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सहायक सचिव आलोक सिंह, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कुमार आनंद, डॉ. बलजीत सिंह खेड़ा, मनीष सिंह, पैट्रन डॉ. अजहर सुलेमान और सदस्य प्रतिभा सरावगी, मो. अबू बकर आब्दी, मो सितारे, वीरेंद्र कुमार, मोहन कुमार, दिलीप मिश्रा, ललित पासवान, सोनू राम, श्याम राम आदि ने वितरण कार्य में सक्रिय योगदान दिया।
वितरण कार्य लहेरियासराय रेलवे स्टेशन, टावर चौक, लोहिया चौक आदि स्थानों पर किया गया।
सचिव मनमोहन सरावगी ने बताया कि जब भी आपदा आती है, तो रेड क्रॉस सहायता के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती है। इस भीषण शीत लहर में इससे सुकून का काम क्या होगा कि हम किसी जरूरतमंद को सर्दी से बचाने के लिए कंबल उपलब्ध करा रहे हैं।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी आगत रेड क्रॉस के सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं कहा कि राहत वितरण कार्य हमेशा चलता रहेगा और हम लोगों की मदद करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु भवन का प्रारूप फाइनल कर दिया गया है तथा बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
चेयरमैन डॉ राज अरोड़ा ने कहा कि किसी गरीब को इस ठिठुरती ठंड में कंबल पा कर मुस्कुराते देखा तो दिल को लगा कि हमारा प्रयास सफल रहा।
