Featured

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन कर्मियों को मिला स्वास्थ्य बीमा:शिवहर डीएम ने 24 कर्मचारियों को कार्ड दिए, 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज होगा।

शिवहर डीएम ने 24 कर्मचारियों को कार्ड दिए, 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज होगा।

शिवहर डीएम ने 24 कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिए।
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी ने अपने सभी कार्यरत कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध कराया है। यह कार्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जारी किया गया है।

शिवहर जिले में कुल 08 ब्लॉक आईटी असिस्टेंट और 24 एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत हैं। इन सभी कर्मियों को यह स्वास्थ्य बीमा कार्ड प्रदान किया गया है।

आज, 27 नवंबर 2025 को, शिवहर के जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जिले में कार्यरत सभी आईटी एवं एग्जीक्यूटिव असिस्टेंटों को ये कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी शिवहर अविनाश कुणाल भी मौजूद रहे।

यह पहल कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *