Featured

आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारी के बारे में जागरूक करना मुख्य उद्देश्य।

ग्लोबल आयोडीन अल्पता बचाव सप्ताह को लेकर सदर अस्पताल का एनसीडी विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इसमें एसीएमओ डॉ एसएन झा, डॉ रिया कश्यप, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद थे। एसीएमओ डॉ एसएन झा ने कहा कि 21 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक ग्लोबल आयोडीन अल्पता बचाव सप्ताह का भी आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी आयु एवं वर्ग के लोगों में आयोडीन की कमी से होनेवाली बीमारियों को दूर करना है। साथ ही इस कार्यक्रम के जरिए सिर्फ आयोडीन युक्त नमक के उपयोग हेतु समाज में जागरुकता लाना है। ग्लोबल आयोडीन अल्पता बचाव सप्ताह के दौरान आयोडीनयुक्त नमक के उपयोग एवं इसकी उचित निगरानी किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *