Featured

वीमेंस कॉलेज के प्रभारी ने किया पदभार ग्रहण।

ल.ना. मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में प्रो. अरुण कुमार कर्ण, मैथिली विभाग ने वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया।

 

निवर्तमान प्रधानाचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने विधिवत पदभार सौंपा और कहा कि वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे शिक्षण, अनुशासन और प्रशासन के क्षेत्र में जो सहयोग प्राप्त हुआ, उसके लिए मैं सभी सहकर्मियों, कर्मचारीगण और छात्राओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रो. अरुण कुमार कर्ण के नेतृत्व में महाविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रशासनिक दक्षता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा । इस अवसर पर नवप्रभारी प्रधानाचार्य प्रो.कर्ण ने विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *