बिहार चुनाव के लिए सीमांचल बना ‘हॉट केक’, नीतीश-शाह, तेजस्वी और ओवैसी का तूफानी कार्यक्रम।
अररिया में अमित शाह:बीजेपी ‘चाणक्य’ माने जाने वाले केंद्री गृहमंत्री अमित शाह आज अररिया दौरे पर हैं. जहां वह अररिया के अलावे पूर्णिया, सहरसा और भागलपुर से आए कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. उनकी विशेष नजर इन जिलों की उन 8 विधानसभा सीटों पर है, जिस पर पिछले चुनाव में हार मिलती रही है.
अररिया में अमित शाह
कार्यकर्ताओं से शाह का संवाद:2020 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्णिया जिले की अमौर, बायसी और कसबा में एनडीए को हार मिली थी. भागलपुर सदर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट और नाथनगर में जेडीयू को शिकस्त मिली थी. सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर सीट पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अमित शाह इन विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक ले रहे हैं.
कटिहार में नीतीश कुमार:जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कटिहार में हैं. जहां उन्होंने 250 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. सीएम ने इस दौरान जीविका दीदी से भी मुलाकात की और उनको कार्यों की जानकारी ली.
कटिहार में नीतीश कुमार
किशनगंज में तेजस्वी यादव:वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सीमांचल के किशनगंज दौरे पर हैं. वह न केवल लोगों को संबोधित करेंगे, बल्कि मुस्लिम समाज के लोगों से भी मिलेंगे. 2020 चुनाव में इन इलाकों में आरजेडी का भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में इस बार तेजस्वी लगातार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं.
किशनगंज में तेजस्वी यादव
कटिहार में असदुद्दीन ओवैसी:इसके अलावे एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी सीमांचल दौरे पर हैं. वह आज कटिहार में रोड शो करेंगे. बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के रोड शो की शुरुआत होगी, जो बारसोई तक पहुंचेगी. उसके बाद पीडब्ल्यूडी मैदान में बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
कटिहार में असदुद्दीन ओवैसी
लालू पर क्या बोले ओवैसी?:शुक्रवार को पूर्णिया के बेलगाछी में सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैंने गठबंधन के लिए लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखा लेकिन कोई जवाब नहीं आया राजनीति में एक तरफा प्यार ठीक नहीं होता है. मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं कि मैं गठबंधन नहीं चाहता हूं अब बिहार के लोगों और खासकर मुसलमान को इस बात का इल्म हो गया होगा कि कौन गठबंधन नहीं चाहता है. हम जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे.
“जिस तरह सीमांचल में AIMIM को बुजुर्गों का भरोसा और नौजवानों का साथ मिल रहा है, इंशाअल्लाह. सीमांचल में बदलाव तय है.”- असदुद्दीन ओवैसी, अध्यक्ष, एआईएमआईएम
