Featured

सहरसा की मत्स्यगंधा झील का होगा कायाकल्प:PM मोदी 15 सितंबर को करेंगे शिलान्यास, 400 मीटर का बनाया जाएगा घाट।

सहरसा की ऐतिहासिक मत्स्यगंधा झील का कायाकल्प होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया दौरे के दौरान इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। बिहार सरकार ने इस परियोजना के लिए 98 करोड़ 65 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

 

इस परियोजना का टेंडर आध्या राज डेवलपर्स कंपनी को मिला है। प्रोजेक्ट के सुपरवाइजर सचिन राज ने कहा मत्स्यगंधा झील बेहतर बनेगा। परियोजना में 400 मीटर का घाट बनाया जाएगा। वृताकार ग्लास ब्रिज का निर्माण होगा। पार्किंग स्थल और म्यूजिकल फाउंटेन भी स्थापित किए जाएंगे। झील परिसर में महाभारत काल की घटनाओं पर आधारित अभिव्यक्ति स्थल बनेगा। यादगार वस्तुओं के विक्रय केंद्र और शहीद स्मृति स्थल का निर्माण भी किया जाएगा। मत्स्यगंधा झील का कायाकल्प होगा।

 

मत्स्यगंधा झील का कायाकल्प होगा। एक म्यूजियम में मत्स्यगंधा झील से जुड़ी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में विशेष सहायता योजना के तहत इस परियोजना को मंजूरी दी थी।

 

लोगों को रोजगार का नया अवसर मिलेगा यह परियोजना स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। हस्तशिल्प, होटल और परिवहन क्षेत्र में हजारों लोगों को काम मिलने की संभावना है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विकास कार्यों के बाद मत्स्यगंधा झील धार्मिक आस्था का केंद्र और राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बन जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *