दरभंगा। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी में वर्षों से लगातार सफलता का परचम लहराने वाले प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान पाठशाला ने अब अपनी सुविधाओं को और मजबूत करते हुए कटहलबाड़ी स्थित नए भवन में शिफ्ट किया है। नए परिसर में अत्याधुनिक संसाधनों के साथ कक्षाएं निर्बाध रूप से संचालित हो रही हैं। साथ ही छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।
संस्थान के निदेशक आशीष मिश्रा ने बताया कि पाठशाला का मकसद मिथिला के छात्रों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पैसों की कमी के कारण किसी भी प्रतिभावान बच्चे की सफलता रुकनी नहीं चाहिए। इसी सोच के साथ यहाँ आधुनिक क्लासरूम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों की सुविधा के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। साथ ही नए एडमिशन के लिए भी जानकारी साझा की गई।
मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मिथिला के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. पी. एन. मिश्रा ने कहा कि पाठशाला की स्थापना का उद्देश्य ही यही है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए अब मिथिला के बच्चों को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि संस्था की पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि यहां के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दे सकें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।




