Featured

मधुबनी में महंत की महिला सफाईकर्मी से कराई गई शादी:मंदिर परिसर में आपत्तिजनक स्थिति में दिखे थे दोनों, ग्रामीणों ने की पिटाई।

मधुबनी में ज‌ट्टी बाबा राम जानकी मंदिर के महंत काे पीटकर जबरन मंदिर में झाड़ू-पोछा का काम करने वाली महिला से शादी कराने का मामला सामने आया है। यही नहीं, आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़े और उससे रेप का प्रयास भी किया। पीड़ित महिला ने खुटौना थाने में मामला दर्ज कराया है। महंत बलराम दास उर्फ विवेक दास ब्रह्मचारी हैं।

महिला तीन साल से मंदिर में झाड़ू-पोछा का काम करती है। मामला 10 अगस्त की देर रात की है। पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हाेने के कारण घटना के तुरंत बाद सामने नहीं आई। 16 अगस्त काे उसने खुटौना थाने में आवेदन दिया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है।

महंत और महिला का वीडियो वायरल

घटना का 2 वीडियो सामने आया है। पहले वीडियो में 5-6 लोग महिला को डंडे से मारते हुए नजर आ रहे है। वहीं, वहां महंत गमछा लपेटे नजर आ रहा है। युवक उसे भी लाठी से पीट रहे है। इसके बाद वो दोनों को धक्का देकर मंदिर की सीढ़ी पर बैठा देते है।

दूसरे वीडियो में महंत और महिला से वहां मौजूद लोग सवाल करते सुनाई दे रहे है। वो बोल रहे 2 घंटे से क्या कर रही थी। अगर भभूत लेने आई थी तो मंदिर का सीसीटीवी क्यों बंद है। इसके बाद वो लोग दोनों की शादी करवाने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे है।

मंदिर में 3 साल से काम कर रही थी पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि वह गांव के राम जानकी मंदिर में 3 सालों से साफ-सफाई और झाडू-पोछा और बर्तन सफाई करती है। इस मंदिर के ब्रह्मचर्य महंत बलराम दास से स्थानीय लोगों का सालों से जमीनी विवाद चल रहा है। बुद्धदेव महतो, भूषण महतो, नागे पंडित, झोला महतो उर्फ सूरज नारायण महतो, लक्ष्मण मंडल और सुदीना देवी पहले से महंत को मंदिर से भगाने की साजिश रच रहे थे।

पीड़िता ने बताया कि 10 अगस्त की रात करीब 11 बजे मेरी भैंस का बच्चा बीमार पड़ गया। मैं मंदिर में विभूति लगाने गई तो, वहां विवेक दास, बबलू मंडल, दिलीप यादव समेत कई लोग गर्मी के कारण मंदिर के आस-पास बैठकर बातचीत कर रहे थे।

मैं बाबा से विभूति मांगकर मंदिर परिसर में खड़ी थी। बाबा विभूति लेकर आ ही रहे थे कि विवेक दास, बबलू मंडल, दिलीप यादव समेत कई लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर का टीन शेड तोड़ दिया। आरोपियों ने मेरे गहने छीन लिए और उनके साथ अभद्रता की।

कपड़े फाड़ दिए, अभद्रता की फिर वीडियो भी बनाया

वहीं, बुद्धदेव महतो और भूषण महतो ने गाली-गलौज करते हुए बाबा को जान से मारने की बात कही। आरोपियों ने मुझे और महंत की लाठी-फट्टा से बेरहमी से पिटाई की। नागे पंडित और झोला महतो ने साड़ी पकड़ कर गिरा दिया और कपड़ा भी फाड़ दिया।

प्राइवेट पार्ट पर भी मारा और वीडियो बनाया। आरोपियों ने रेप का प्रयास किया। बुद्धदेव ने मेरे शरीर पर पेशाब भी की। उन्होंने वीडियो बनाया और बाद में दबाव डालकर शादी की रस्में कराई।

घटना के दौरान मंदिर में मौजूद बच्चों और महिलाओं को बंधक बनाया गया। पीड़िता से जबरन विवाह की रस्में पूरी कराई गई। मंदिर के महंत की भी पिटाई की गई। ममता ने 112 पर फोन किया, लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने से उपद्रवी और आक्रामक हो गए।

ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा

वहीं, ग्रामीणों ने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला पैसा के लिए महंत के साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बनाती थी। रात में छुपकर मंदिर जैसे पवित्र स्थान को कलंकित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि महंत और महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद लोगों ने मजबूर होकर दोनों की शादी करवा दी।

35 हजार में मामला दबाने की कोशिश

पीड़िता का कहना है कि घटना की वीडियो फुटेज मौजूद है और कई ग्रामीण गवाह हैं। आरोपियों ने 35 हजार रुपए लेकर मामले को दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।

थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि पुलिस की टीम गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल सभी नामजद गांव से फरार हैं। लगातार पुलिस दबिश दे रही है। उधर फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *