Featured

मधुबनी में जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता सितंबर में:3 स्कूलों में होगा आयोजन, 35 लाख बच्चों में से चुने गए खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।

मधुबनी में जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय में इसकी तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

प्रतियोगिता का आयोजन पंडौल उच्च विद्यालय, शंभुआड़ उच्च विद्यालय और खेल भवन में होगा। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। आवासन समिति का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी करेंगे। भोजन समिति शिक्षकों की देखरेख में काम करती हैं ।

राज्यभर से 35 लाख बच्चे ले रहे भाग

जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि मशाल-2024 बिहार सरकार की टैलेंट सर्च प्रतियोगिता है। इसमें राज्यभर से 35 लाख बच्चे भाग ले रहे हैं। स्कूल, संकुल और प्रखंड स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी हैं।

खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नगर निगम साफ-सफाई करेगा। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अस्थायी शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था करेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

समय पर काम पूरा करने के निर्देश

चिकित्सा व्यवस्था के तहत डॉक्टरों की टीम, दवाएं और एंबुलेंस रहेगी। अग्निशमन दल भी मौजूद रहेगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी समितियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *