मधुबनी बीआरसी भवन में लगा दिव्यांग शिविर:छात्रों को दिया गया आवश्यक सामाग्री, एमआर किट का भी हुआ वितरण।
मधुबनी (पश्चिम चंपारण)। मधुबनी प्रखंड के बीआरसी भवन में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड के विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की जांच की गई।
जांच के बाद चिन्हित दिव्यांग बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनमें ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और ब्रेल किट शामिल थे। शिविर में 20 बच्चों को हियरिंग एड और कुछ बच्चों को एमआर किट वितरित किए गए।
शिविर में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से पांच छात्रों का सर्टिफिकेशन भी किया गया। डॉक्टर शबाना खातून ने बताया कि वितरित किए गए उपकरणों से बच्चों को सुनने, चलने में मदद मिलेगी। एमआर किट से बच्चों के दिमाग का विकास होगा। इससे दिव्यांग बच्चों का जीवन बेहतर हो सकेगा।
इस अवसर पर विभागीय कर्मी डॉक्टर शबाना खातून, फिजियोथैरेपिस्ट, बीआरपी महेंद्र बगहा, प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आनंद कुमार, नेत्र सहायक नीलम कुमारी और अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
