Friday, October 23, 2026
Latest:
Featured

समस्तीपुर में पत्नी-बच्चों के साथ अनशन पर बैठे शिक्षक:4 महीने से नहीं मिली सैलरी, ईएमआई के लिए बैंक से दबाव; बेटी का नाम स्कूल से कटा।

समस्तीपुर में 4 महीन से एक शिक्षक को सैलरी नहीं मिली है। नाराज होकर शिक्षक ने पत्नी और 2 बच्चों के साथ जिला शिक्षा कार्यालय पर बुधवार से अनशन शुरू कर दिया है। शिक्षक चंदन कुमार उजियारपुर प्रखंड के सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल चांदचौर मथुरापुर में पदस्थापित हैं। अनशन पर उनकी पत्नी‌ खुशबू कुमारी के अलावा 10 साल की बेटी रिद्धिमा रंजन और 9 महीने का बेटा विभाष शामिल है।

शिक्षक ने कहा कि मार्च से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। 9 माह के अपने बेटे का सही से पोषण नहीं कर पा रहे हैं। विद्यालय आने में भी परेशानी हो रही है। पर्सनल लोन का ईएमआई भी वह नहीं चुका पा रहे हैं।

बैंक की ओर से लगातार दबाव डाला जा रहा है। स्कूल में फीस जमा नहीं करने के कारण पेटी नाम काट दिया गया है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास व्यक्तिगत उपस्थित होकर और पत्राचार के माध्यम से निवेदन किया, लेकिन अब तक बकाए वेतन का भुगतान नहीं हो पाया। जिस कारण आमरण अनशन पर बैठे हैं ।

पत्नी और बच्चों के साथ अनशन पर शिक्षक।
आज शाम तक सैलरी मिलने की संभावना

शिक्षक के अनुसार कार्यालय का चक्कर लगाने के दौरान बताया गया कि तकनीकी फाल्ट के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। विभागीय की शिक्षा पोर्टल पर भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि संबंधित डीपीओ को समस्या दूर कर त्वरित भुगतान करने का निर्देश जारी किया गया है। आज शाम तक भुगतान करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *