Featured

जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन प्रक्रिया जारी:कक्षा 6, 9 और 11 में हो रहा एडमिशन, दरभंगा के मूल निवासी के लिए अवसर।

दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 9 और 11 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 13 अगस्त कर दी गई है।

इसके साथ ही कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 23 सितंबर 2025 तक चलेगी। केवल दरभंगा जिले के मूल निवासी छात्र-छात्राएं ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

प्राचार्य विजय कुमार ने दी जानकारी।
ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते

कक्षा 9 में नामांकन के लिए विद्यार्थी का 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच जन्म होना चाहिए। वह सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहा हो।

कक्षा 11 में नामांकन के लिए विद्यार्थी का जन्म 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए। सत्र 2025-26 में कक्षा 10 में पढ़ रहा हो।

सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।

प्राचार्य विजय कुमार ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और किसी भी त्रुटि से बचने के लिए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *