ओवरब्रिज निर्माण के कछुआ चाल पर राजद नेताओं ने जताई नाराजगी, सड़क पर धान की रोपनी, नीतीश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।
शहर को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से एक महीना पूर्व दोनार रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज का भूमि पूजन किया गया। ताकि सहरसा व अन्य जिला से आने वाले लोगो के साथ साथ स्थानीय लोगो को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। लेकिन सरकारी लापरवाही के कारण कछुआ गति से हो रहे निर्माण के कारण यह ओवर ब्रिज निर्माण अब लोगों के लिए अभिशाप बन गया है।
ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर निर्माण कंपनी ने जगह जगह सड़क को तोड़ कर रख दिया है। वर्षा का पानी उस गड्ढे में जमा हो जाता है। जिसमें गिरकर लोगों को चोट भी लग रही है। वही लोगो की बढ़ती परेशानी को देखकर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने निर्माण स्थल के पास सड़क पर धान की रोपनी कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तेज गति में निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की।
राजद नेताओ का कहना है कि सरकार की लापरवाही के कारण सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इस मार्ग पर कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। शिकायत के वावजूद ना तो जनप्रतिनिधियों की नींद खुल रही है। ना ही अधिकारियों की।
राजद नेताओं ने कहा की प्रतिदिन लोग घंटो जाम में फंसे रहते है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं और मरीजों को होती है। लंबे जाम के बीच एंबुलेंस हाफ्ते रहती है।
