राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट के लिए मधुबनी की टीम रवाना हुई।
मधुबनी जिला टेबल टेनिस संघ ने अपने आठ खिलाड़ियों की टीम को राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रवाना किया। यह टूर्नामेंट गुरूवार से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगा। टीम के साथ एक कोच और एक मैनेजर भी रवाना हुए हैं।
जिला सचिव संतोष झा ने बताया कि लड़कों की टीम की अगुवाई इंद्रजीत करेंगे। लड़कियों की टीम की कप्तान मानसी होंगी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास किया है। इंद्रजीत और वैष्णवी ने कहा कि हाल ही में हुए जिला टूर्नामेंट में हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम को रवाना करते समय विजेता देवी, कुमार रवि, सुनील ठाकुर, नवीन मुरारका, मीनाक्षी और मीरा कुमारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
