Featured

गर्मी से उबल रहा बिहार, 18-20 जून के बीच मानसून दे सकती है दस्तक।

राजधानी पटना समेत  प्रदेश के दक्षिणी भागों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. मौसम विभाग के अनुसार अभी उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नहीं है. अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी लेकिन गर्म और आर्द्र दिन लोगों को परेशान करेगी. मौसम विभाग ने पटना सहित 13 जिलों में गर्म और आर्द्र दिन रहने को लेकर चेतावनी जारी की है. उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

शुक्रवार को भी उमस वाली गर्मी से लोग हलकान रहे.  घर से लेकर बाहर तक गर्मी से कहीं भी राहत नजर नहीं आई. हवा की गति कम और नमी ज्यादा होने से लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है. बीते 24 घंटों के दौरान मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल में वर्षा दर्ज की गई. मधेपुरा के पुरैनी में 32 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *