Featured

समस्तीपुर के सिंधिया खुर्द गांव में एक झोपड़ीनुमा घर में लगी आग।

समस्तीपुर के सिंधिया खुर्द गांव में एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की नगदी, राशन, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घर में मौजूद लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। अग्निशामक दल…

घर में लगी आग, नकदी समेत सामान जले कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंधिया खुर्द गांव में रविवार की रात एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब-तक घर में रखा लाखों रूपये नगदी, राशन, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

 

इस दौरान विकराल रूप धारण किये आग ने दूसरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की घर के भीतर रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान झोपड़ीनुमा मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

बताया गया कि घर के भीतर रहे लाखों रुपये नगदी समेत सभी सामान जलकर नष्ट हो गई। पीड़ितों की पहचान हरिजन टोला के रामबालक पासवान और उसके भाई सत्तो पासवान के रूप में की गई है।

 

बताया कि घटना में एक से दो बकरी भी झुलस गए है। दोनों भाईयों का हादसे के बाद बुरा हाल बना रहा। स्वजनों ने बताया कि रामबालक के पुत्र की शादी को लेकर उसका फलदान चढ़ा था। उसे करीब एक लाख रुपये उपहार मिले थे। इधर कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम गई थी। कितने की क्षति है पीड़ितों ने अब तक थाने में लिखकर नहीं दिया है। आग लगने से हजारों रुपये की क्षति चकमेहसी, एसं।

 

थाना अंतर्गत सोमनाहा पंचायत के वार्ड 9 बड़ा टोला बांसबट्टी में रविवार की देर रात आग लग गई। इसमें हजारों रुपये के बांस जलकर नष्ट हो गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अंचल प्रशासन सहित अग्निशामक दस्ता को दूरभाष से दी। सूचना पर पहुंची अग्निशामक दस्ता ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है की आग लगने से करीब 4 किसानों का बांस जल गया। जिससे हजारों रुपए की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। आग लगने का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *