Featured

एनसीसी कैडेट्स के लिए डॉग शो बना प्रेरणा का स्रोत।

बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा द्वारा बरौनी मे आयोजित 29 मई से दस दिवसीय सयुंक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-III) का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें कमांडिंग ऑफिसर एवं कैंप कमांडेंट बी सत्यानारयण के देख रेख चल रहें कैंप मे शुक्रवार को सीआईएसएफ बरौनी ने एक डॉग शो आयोजित किया। यह कार्यक्रम सीआईएसएफ के द्वारा प्रशिक्षित डॉग कमांडो द्वारा किया गया । डॉग शो में कई तरह के प्रदर्शन शामिल थे। जैसे कि ऑब्जेक्ट सर्च, ट्रैक, और दर्शक शो। डॉग शो के दौरान, डॉग कमांडो ने अपने कौशल और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया, जिससे कैंप में कैडेट्स को बहुत आनंद मिला।

उन्होने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।इसके अंतर्गत आधुनिक हथियार,गोला बारूद, ड्रोन संचालन सहित सेना के सहायतार्थ आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जो देश सेवा के लिए बहुत ही जरुरी है ताकि युद्ध एवं आपात स्थिति में कैडेट्स काम आ सके।इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट ले कर्नल पी के चौधरी, मेजर गौतम कुमार,सेकेंड ऑफिसर प्रणव कुमार प्रसुन, सेकेंड ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर मो रकीब, नायक सूबेदार टोप बाहदुर सारु, हवलदार सिबा प्रसाद सहित ट्रेनिंग देने मे शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *