Featured

दरभंगा में हंसी के फव्वारे! मंच से डीएम को ढूंढते नजर आए सीएम नीतीश, जानें क्या है पूरा मामला।

शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति में दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार और बयानों ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से दरभंगा के जिलाधिकारी (DM) को खोजते हुए अचानक पूछ लिया, “कहां हैं DM साहब?” जिसके बाद DM मंच के पीछे से सामने आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह दृश्य लोगों के लिए कौतूहल और मनोरंजन का विषय बन गया।

 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी कहा-उठिए जरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मंच पर अजीबो-गरीब अंदाज में खड़े होने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर सम्राट चौधरी मुस्कुराते हुए अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए। यह दृश्य भी सभा में उपस्थित लोगों के बीच हंसी का कारण बना और लोग देर तक इसका आनंद लेते रहे।

 

बहिष्कार स्मारक की मांग हुई पूरी पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के सामने शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देने सहित पांच सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनमें से एक मांग को स्वीकार करते हुए दरभंगा शहर में शहीद सूरज नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाने और चौक का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की। घोषणा के बाद सभा स्थल पर मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसद उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह कार्यक्रम न केवल शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर बना, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंचीय शैली और सहज अंदाज़ ने भी लोगों का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *