Saturday, April 25, 2026
HomeदरभंगाJEE Advanced में बेहतर रैंक हासिल करने पर पाठशाला में छात्र को...

JEE Advanced में बेहतर रैंक हासिल करने पर पाठशाला में छात्र को किया गया सम्मानित।

- Advertisement -

देव की यह सफलता किसी एक दिन की मेहनत नहीं बल्कि लगातार दो वर्षों की लगन, अनुशासन, रणनीति और समर्पण का परिणाम है। इससे पहले, देव ने JEE Mains 2025 के दोनों चरणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए Phase 1 में 99.14 और Phase 2 में 99.28 परसेंटाइल प्राप्त किया था। Paathshaala में पढ़ाई के दौरान देव हमेशा गहराई से समझने, नियमित प्रैक्टिस करने और समय पर डाउट्स क्लियर करने के लिए जाने जाते रहे। अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देव ने कहा, “मैं अपनी सफलता का श्रेय Paathshaala की फैकल्टी टीम को देता हूँ, जिनका मार्गदर्शन, Doubt Clearing Sessions, नियमित टेस्ट सीरीज़ और समय-समय पर होने वाली टेस्ट एनालिसिस ने मेरी सोचने और प्रश्नों को हल करने की शैली को पूरी तरह बदल दिया। यहाँ पढ़ाई सिर्फ एक रूटीन नहीं होता, यह एक सोचने का तरीका होता है।”

- Advertisement -

संस्थान के निदेशक  आशिष मिश्रा (सहायक प्राध्यापक, WIT दरभंगा) ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “Paathshaala का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ परीक्षा के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और बेहतर वाला नागरिक बनाना है।

- Advertisement -

देव की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि हमारा विजन सही दिशा में है।”पाठशाला के संस्थापक डॉ. पी. एन. मिश्रा (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, दरभंगा) ने कहा, “Paathshaala की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मिथिलांचल जैसे क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को देश की शीर्ष संस्थाओं तक पहुँचाना रहा है, और आज जब हमारे छात्र JEE Advanced में रैंक ला रहे हैं, तो यह एक आंदोलन की शुरुआत है।” संस्थान के केंद्र प्रमुख और गणित संकाय  सीतेश कुमार, ने कहा, “देव सिंघानिया जैसे अनुशासित और जिज्ञासु छात्र के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही।

उन्होंने जिस गहराई और सटीकता से काम किया, वह IIT की आवश्यकताओं के अनुरूप था। उनकी समस्या सुलझाने की क्षमता और निरंतर अभ्यास उन्हें अन्य छात्रों से अलग बनाते हैं।” Paathshaala का रिजल्ट इस वर्ष भी शानदार रहा — JEE Mains 2025 में 7 छात्रों ने 95+ परसेंटाइल, जबकि 16 छात्रों ने 90+ परसेंटाइल प्राप्त किया, जिनमें 11 लड़के और 5 लड़कियाँ शामिल हैं।

JEE Advanced 2025 में Paathshaala के और भी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जिनकी सूची जल्द ही संस्थान द्वारा सार्वजनिक की जाएगी। Paathshaala अपनी गुणवत्ता आधारित शिक्षा, विषय विशेषज्ञ फैकल्टी, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, Doubt Solving, परीक्षा रणनीति, टेस्ट सीरीज़, एनालिसिस और मोटिवेशनल सेशंस के कारण पूरे मिथिला में एक अग्रणी संस्था बन चुकी है। वर्तमान में Paathshaala द्वारा 11वीं-12वीं के JEE/NEET Regular एवं Dropper Batches, साथ ही कक्षा 7 से 10 तक के Foundation Batches सफलता पूर्वक संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगिता परीक्षा की एकीकृत तैयारी करवाई जाती है। यदि आप या आपके बच्चे भी भविष्य की IIT या AIIMS की ओर बढ़ना चाहते हैं, तो आज ही संपर्क करें — Paathshaala, Kathalbari, दरभंगा। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और सीटें सीमित हैं। संपर्क नंबर, वेबसाइट और अन्य विवरण के लिए जल्द ही विस्तृत सूचना प्रकाशित की जाएगी। Paathshaala केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक सोच है — जहाँ हर छात्र को उसके सपनों की दिशा मिलती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular