Featured

पूर्व सांसद ने हम नेता के परिजनों से की मुलाकात:प्रखंड अध्यक्ष का हुआ था मर्डर।

बेगूसराय में हम के प्रखंड अध्यक्ष और 20 सूत्री सदस्य राकेश कुमार उर्फ विकास की हत्या हो गई। ये साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी थे। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। विभिन्न राजनीतिक दल से जुड़े लोग मृतक के घर पर जाकर परिजनों से मिल रहे हैं।

आज पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. राकेश सिन्हा ने संदलपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद एसपी को फोन के माध्यम से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है।

पीड़ित परिवार को मिलेगी हर संभव मदद

परिजनों को भरोसा दिलाया है कि प्रशासन एक्टिव मोड में है तथा लगातार कार्रवाई की जा रही है। निर्मम हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। एक भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और हर संभव मदद किया जाएगा।

मृतक के पिता ने कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता ने कहा कि NDA के घटक दल हम के साहेबपुर कमाल प्रखंड अध्यक्ष को किडनैप करके हत्या करने के बाद मुंगेर दियारा में गाड़ देने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज पीड़ित परिवार से मिले और बेगूसराय के एसपी से बात किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *