Featured

विभिन्न वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर तीन दिवसीय विशेष शिविर शुरू।

नगर विकास एवं आवास विभाग पटना के पत्र के आलोक में जिला पदाधिकारी सहरसा के निर्देशानुसार नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में आयुष्मान बनाए जाने को लेकर तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है । निर्देश के आलोक में नप कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 11 ,12 ,14,15, 20 के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और वार्ड पार्षद के आवास पर लगे शिविर का निरीक्षण किया।

इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय शिविर 26 से लेकर 28 तक नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न वार्डों में किया जा रहा है । जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना था वे लोग शिविर में पहुंच कर अपना आधार कार्ड राशन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर लेकर आए और निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि अगर आयुष्मान बनाने में किसी कर्मियों द्वारा राशि मांगी जाती है तो इसकी शिकायत तुरंत करें । इस मौके पर वार्ड पार्षद निरोद कुमार लल्लू , दिनेश मालाकार , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डिंपल यादव , मिथिलेश चौधरी, पवन केसरी, हसनैन मोहसिन,बिट्टू मिश्रा, फैजान आलम, रागिब आलम,बीरबल कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *