डीएसटी ईस्ट की टीम ने आज बिहार से जयपुर आ रही गांजे की एक खेप को पकड़ा हैं। पुलिस ने सप्लायर प्रिंस कुमार के पास से 5 किलो गांजा रिकवर किया हैं। आरोपी प्रिंस बिहार से जयपुर तक बस का उपयोग कर गांजा लाता और उसे जयपुर में अलग-अलग जगह पर सप्लाई किया करता था।
डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि नशे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही हैं। डीएसटी प्रभारी सीआई मानवेन्द्र सिंह ने एसआई बस्सी मनोज कुमार के साथ मिल कर एक युवक को गांजे की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार प्रिन्स कुमार (22) पुत्र कमलेश कुमार सिंह निवासी गांव हेला बसौता तहसील सोभेपुर पुलिस थाना भेल्दी जिला सारन (छपरा) बिहार हाल मकान नं. 204 रामचन्द्रपुरा पुलिस थाना शिवदासपुरा जिला जयपुर दक्षिण में रहता हैं।
आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने 5 किलो 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सीज किया। प्रिन्स कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह जिला सारन बिहार का रहने वाला हैं काफी समय से जयपुर शहर में किराये के मकान में रह रहा है। जयपुर में गांजा बेचने वालों से सम्पर्क कर उस ने गांजे की सप्लाई शुरू कर दी। जब भी वह गांव जाता तो आते समय गांव से गांजा 6हजार रुपए किलो के हिसाब से गांजा लेकर आता जयपुर में उस गांजे को 10 से 12 हजार रुपए किलो में बेच दिया करता था। जिस से उसकी अच्छी कमाई होनी लगी थी।





