अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था सुधरी है।
जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बेहतर काम हो रहा है।
कहा कि एक समय था जब शाम होते ही लोग घर से निकलने में डरते थे। उस डर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खत्म किया। अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था सुधरी है। शिक्षा की स्थिति बेहतर हुई है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। गांव से शहर तक निर्बाध बिजली मिल रही है। उन्होंने बताया कि नौकरी और रोजगार को लेकर भी सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। राजेश्वर राणा ने कहा कि हर क्षेत्र में बदलाव दिख रहा है। लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार आया है।
