Friday, April 17, 2026
Homeबेगूसराय में अपराधी ने युवक को मारी 2 गोली, इलाके में फैली...

बेगूसराय में अपराधी ने युवक को मारी 2 गोली, इलाके में फैली सनसनी।

- Advertisement -

अंधाधुंध गोली बरसाया

युवक की पहचान बैभइन निवासी ब्रह्मदेव पासवान का पौत्र एवं राजो पासवान का लगभग 28 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार पासवान के रूप में हुई है. घटना के संबंध बताया जाता है कि संध्या लगभग 6.30 बजे जख्मी युवक के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर 3 बाइक पर लगभग 6 की संख्या में अपराधी आए और नीतीश कुमार पासवान को किसी के माध्यम से घर से बुलवा कर उसके उपर अंधाधुंध गोली बरसाया.

जांच में जुटी पुलिस

जिससे एक गोली उसके सिर में लगी तथा दूसरी गोली जांघ में लगी. आनन-फानन में परिजन द्वारा बेगूसराय ले जाकर घायल नीतीश का इलाज निजी क्लिनिक में करवा रहे हैं. घटना का कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है. जानकारी मिलते ही बखरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular