Featured

मिथिला पेंटिंग में डिग्री कोर्स का मौका:मिथिला फोक पेंटिंग कोर्स के लिए नामांकन शुरू।

बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत मधुबनी में चित्रकला संस्थान बनाया गया है। इसमें सत्र 2025-28 के लिए बैचलर इन मिथिला फोक पेंटिंग कोर्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह 3 साल की डिग्री कोर्स पारंपरिक मिथिला पेंटिंग की शिक्षा के लिए देश का एकमात्र समर्पित कोर्स माना जा रहा है।

संस्थान में कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं। चयनित छात्रों को आवास, भोजन और प्रशिक्षण की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी। आवेदन की लास्ट डेट 18 मई 2025 निर्धारित की गई है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए रखा गया है।

पूरी तरह ऑनलाइन है आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.akuexam.net या चित्रकला संस्थान की वेबसाइट www.mithilachitrakalasansthan.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

संस्थान के प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि यह कोर्स उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो मिथिला पेंटिंग में गहरी रुचि रखते हैं। “छात्रों को कोर्स के दौरान पारंपरिक के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा,” उन्होंने बताया।

आरक्षित वर्ग के लिए विशेष निर्देश

SC, ST और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के साथ वैध जाति प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। संस्थान ने संकेत दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई जा सकती है, लेकिन फिलहाल इच्छुक उम्मीदवारों को 18 मई तक आवेदन करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *