वही गैंगरेप घटना की बात स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। हालांकि गैंगरेप की घटना सामने के आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र की है।बताया जा रहा है कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के केदराबाद गांव में एक मंद बुद्धि लड़की को दो व्यक्ति पहले बहला फुसलाकर ले गया। उसके बाद बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंद बुद्धि लड़की जब बेहोश के हालात में थी।
तभी लोगों ने उसे होश में लाकर किसी तरह उसे पूछताछ की तो उन्होंने इशारे इशारे में दो व्यक्ति का नाम बताया। जैसे ही लोगों ने नाम सुना उसे ही दोनों आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई के बाद लोगों इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवारा थाना पुलिस को दी। बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां मेडिकल टेस्ट करवाया गया।