Featured

समस्तीपुर में ट्रक ने महिला को कुचला, तेज रफ्तार की टक्कर से हुई थी घायल हुई थी।

समस्तीपुर जिले में सड़क हादसे में तीन बच्चों की मां की मौत हो गई। मृतका की पहचान जितवारपुर तारा हकीमाबाद वार्ड 5 निवासी संजीत कुमार की पत्नी प्रतिभा देवी (26) के रूप में हुई है। घटना रात 8 बजे नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी टॉकीज के पास की है।

प्रतिभा देवी अपने देवर और बेटे के साथ मायके सातनपुर से ससुराल लौट रही थी। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रतिभा को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका के पति संजीत कुमार ने बताया कि प्रतिभा अपनी बीमार मां से मिलने मायके गई थी। उनकी शादी 2014 में हुई थी। वह चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब तीन बच्चों के लालन-पालन की चिंता उन्हें सता रही है।

शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रामीणों के अनुसार, यह एक गरीब परिवार है। संजीत चाय की दुकान के साथ खेती भी करते हैं। प्रतिभा भी दूसरों के खेतों में मजदूरी करती थी। नगर थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *