बीते कई दिनों से आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। वहीं, बेमौसम बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। मौसम की मार रबी फसलों पर भी पड़ी है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी और टेंशन बढ़ाने वाली है। बिहार के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
पटना IMD ने शनिवार को राज्य के 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, मधेपुरा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, और सहरसा में शुक्रवार को आंधी-तूफान, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं देखने को मिल सकती हैं। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है।
पश्विमी विक्षोम का प्रभाव
अगले 24 घंंटों के दौरान राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। पश्विमी हिमालय क्षेत्र में बने नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव बिहार में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पूरबा हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर बिहार की ओर बढ़ी है, जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है।




