Wednesday, June 24, 2026
Homeकलाकारों की प्रस्तुति पर कुर्सी छोड़ झूमने लगे लोग, आज से होगा...

कलाकारों की प्रस्तुति पर कुर्सी छोड़ झूमने लगे लोग, आज से होगा जयमंगला महोत्सव।

- Advertisement -

दो दिनों तक चले भव्य और उत्कृष्ट रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ देर रात बिहार दिवस का समापन हो गया। समापन के दौरान कलाकारों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ओम शांति ओम, दमा दम मस्त कलंदर, काला चश्मा आदि गीतों पर लोग कुर्सी छोड़कर नाचने को मजबूर हो गए।

- Advertisement -

दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायिका वंदना सिन्हा ने बेगूसराय के ही प्रफुल्ल चंद्र मिश्र लिखित सुंदर हमर बिहार गाना से की। वंदना सिन्हा द्वारा गाना शुरू करते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा बेगूसराय गूंज उठा। इस दौरान उन्होंने बेगूसराय की बहू पद्म भूषण शारदा सिन्हा के गाए लोकगीत की पंक्ति सुनाकर याद ताजा कर दी।

- Advertisement -

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी और जनप्रतिनिधि।
झूमने को मजबूर हुए लोग

- Advertisement -

इसके बाद कलाकारों ने आई एमए डिस्को डांसर, ओम शांति ओम, एक मोर आया मैं वहीं दिल छोड़ आया, खो हो गया है दिल, तेरे जैसा यार कहां तथा भोजपुरी गाना कमरिया करे लपालप सित दर्जनों गाने पर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। लोग कुर्सी छोड़कर नाचने लगे, हालत यह हो गई कि कुर्सियों का कवर हवा में उड़ने लगा।

इस दौरान स्थानीय कलाकारों के बाद इंडियन आइडल फेम गायिका सिरसा रक्षित एवं इंडियन आइडल फेम गायक मोहम्मद दानिश ने लोगों को एक से बढ़कर एक गाने सुनाएं तथा लगातार झुमाया। इस अवसर पर डीएम तुषार सिंगला, मेयर पिंकी देवी, साहेबपुर कमाल विधायक सदानंद संबुद्ध, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय सहित जिला भर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

जयमंगला महोत्सव की धूम मचेगी

बिहार दिवस के समापन के बाद अब बेगूसराय में दो दिनों तक जयमंगला महोत्सव की धूम मचेगी। जयमंगला महोत्सव के पहले दिन आज शाम गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरुआत स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। उसके बाद स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। स्थानीय कलाकारों के बाद लोक गायिका अपूर्व प्रियदर्शी, पार्श्व गायिका तृप्ति शाक्या एवं पार्श्व गायक राइजिंग स्टार हेमंत बृजवासी का कार्यक्रम होगा। सबसे अंत में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

जयमंगला महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को मंझौल के शताब्दी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत प्रभात फेरी और वृक्षारोपण से होगी। शाम में स्टॉल का उद्घाटन, कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति होगी। सम्मान समारोह के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular