रोहतास में बिहार दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने गुरुवार को डीआरडीओ सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक की।कार्यक्रम 22 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। पहले दिन प्रभात फेरी और साइकिल रैली निकाली जाएगी। समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। आयोजन में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। फजलगंज स्टेडियम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगेंगे। खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में बिहार से जुड़ी प्रतियोगिताएं होंगी। प्रभात फेरी और साइकिल रैली का होगा अयोजन इस बार आयोजन में आम लोगों की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 22 मार्च को प्रभात फेरी एवं साइकिल रैली के साथ होगी और समापन 24 मार्च की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं के अलावे महिलाओं और युवाओं के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं कई खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। स्कूलों में बिहार केंद्रित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में डीडीसी, एडीएम और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Homeबिहार दिवस पर तीन दिन का विशेष आयोजन:रोहतास में 22 से 24...
बिहार दिवस पर तीन दिन का विशेष आयोजन:रोहतास में 22 से 24 मार्च तक चलेंगे कार्यक्रम।
0
515


