Featured

शिवरात्रि से पहले अररिया में निकली भव्य बाइक रैली।

अररिया में महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व ओम शांति ओम ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। आरएस वार्ड नंबर 4 स्थित विश्वविद्यालय से मंगलवार दोपहर 3 बजे यह रैली शिव की झांकी के साथ निकाली गई।

रैली में सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। भक्तों ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए नगर भ्रमण किया। इस वर्ष शिवरात्रि को 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भक्तों ने बताया कि शिव सृष्टि के पालनहार हैं।

शिव की झांकी के साथ निकाली गई रैली।
उन्होंने कहा कि शिव अद्भुत हैं, शिव शक्ति हैं और शिव की महिमा अपार है। रैली का मुख्य उद्देश्य शिवरात्रि के प्रति लोगों में श्रद्धा और उमंग का माहौल बनाना था। रैली के माध्यम से विश्वविद्यालय ने लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक भावना को बढ़ावा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *