Featured

सहरसा  : सहरसा में चेन स्नैचिंग से दहशत का माहौल, एक दिन में दो महिलाओं की छीनी चेन, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात 

सहरसा में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। रविवार को एक ही दिन में दो महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई।
नगर टीओपी इलाके के बटराहा वार्ड-36 में रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने मधु भगत नाम की महिला से सोने की चेन छीन ली। सोमवार को महिला से छीनने की घटना का वीडियो सामने आया है और पुलिस मामले की पड़ताल मे जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश पहले से महिला पर नजर रखे हुए थे। मधु भगत अपनी भाभी के साथ रिश्तेदार की शादी की खरीदारी करके लौट रही थीं। महावीर चौक से साड़ी खरीदने के बाद जब वे घर के पास पहुंचीं, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक तोला सोने की चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। महिला के साथ छिनतई हुई है।
महिला के साथ छिनतई हुई है। चेन स्नैचिंग की वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल इससे पहले उसी दिन दोपहर में एक बुजुर्ग महिला के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। टीओपी थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *