Featured

सहरसा  :  शिक्षण संस्थानों में हुई मां सरस्वती की आराधना, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

शिक्षण संस्थानों में हुई मां सरस्वती की आराधना, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
सलखुआ इलाके में सरस्वती पूजा को लेकर पूरे दिन भक्तिमय रहा माहौल

शहरी क्षेत्र सहित पूरे जिले में सोमवार को धूमधाम से विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में चहल पहल देखी गई । निजी शिक्षण संस्थानों में सुबह सवेरे से ही छात्र- छात्रा पूजा में शामिल होने के लिए जमा होने लगे थे। शहर में कई जगह युवाओं की टीम द्वारा भी पूजा का आयोजन किया गया। शहर के पंचवटी चौक पर नव युवक संघ द्वारा आयोजित पूजा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बटराहा ,पूरब बाजार,रिफ्यूजी चौक सहित शहर के विभिन्न भागों में स्थित निजी शिक्षण संस्थानों एवं पूजा समितियों द्वारा आयोजित पूजा में अभिभावकों के साथ साथ आमजनों ने भाग लिया।

 

शहर के बटराहा स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल,डीबी रोड स्थित विवेकानंद इंस्टिट्यूट सहित अन्य निजी शिक्षण संस्थानों में अभिभावकों के साथ साथ आमजन भी शरीक हुए। विवेकानंद इंस्टिट्यूट में इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झुमते रहे। सर्वोदय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य अरूण कुमार साह के अलावा शिक्षक अनिमेष कुमार,संजय पौद्दार, पप्पू कुमार, अतुल कुमार झा,आदित्य कुमार झा, रामचंद्र मेहता,उत्पल कुमार झा,प्राची झा,काजल कुमारी,अर्पणा कुमारी एवं अंजलि कुमारी सहित अन्य लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *