बिहार के CM नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान शनिवार को CM बेगूसराय पहुंचे। यहां जीविका दीदियों से बात करते हुए नीतीश ने कहा, ‘पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थी ठीक। अब कितना बढ़िया हो गया। सब अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं। पहले नहीं बोल पाती थी। अब बहुत अच्छा है। जहां भी जाते हैं जीविका दीदी से बात करते हैं।’
मुख्यमंत्री जब ये बातें कर रहे थे, उस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वहीं थे।
इससे पहले समस्तीपुर में 13 जनवरी को जीविका दीदियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि ‘हम सभी को माता ने ही पैदा किया है।’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इतना बोलते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कह दिया कि चलिए न सर… हो गया।