Featured

सहरसा : संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने महोत्सव का किया उद्घाटन:सहरसा में स्कूली बच्चों ने उड़ाई रंग-बिरंगी पतंगें, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

सहरसा के पटेल मैदान में मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर आयोजित पतंग महोत्सव में स्कूली बच्चों ने धूम मचा दी। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ किलकारी के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम मूल रूप से 14 जनवरी को निर्धारित था, लेकिन जिलाधिकारी ने इसे 18 जनवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया। स्नेहा झा ने पतंग उड़ाकर महोत्सव का उद्घाटन किया। जिसके बाद सैकड़ों बच्चों ने रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान को सजा दिया। सहरसा जिला स्कूल, मनोहर हाई स्कूल और आदर्श आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगांव समेत कई विद्यालयों के छात्रों ने इस आयोजन में भाग लिया।

स्नेहा झा पतंग उड़ाकर महोत्सव का कर रही उद्घाटन।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

पतंग महोत्सव के बाद सर की प्रेक्षा गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को मकर संक्रांति की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था।

डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार, किलकारी के प्रबंधक प्रणव भारती, मुक्तेश्वर मुकेश और जिला संगठन आयुक्त रवि रंजन ने कार्यक्रम में शिरकत की। अधिकारियों ने इस तरह के आयोजनों को बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की, जो न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *