Friday, April 24, 2026
Homeबेगूसराय : 18 जनवरी को ‘प्रगति यात्रा’ पर...

बेगूसराय : 18 जनवरी को ‘प्रगति यात्रा’ पर बेगूसराय आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विभिन्न विभागों की करेंगे समीक्षा बैठक

- Advertisement -

लोगों में खुशी माहौल

तकरीबन 25 करोड़ की योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री के द्वारा मनिअप्पा पंचायत को दिया जाएगा. इसको लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही है. मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व मनिअप्पा पंचायत को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है एवं तमाम काम युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार तकरीबन 100 वर्षों से 2 महादलित मोहल्ले में, जो सड़क विहीन थी मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व उन 2 मोहल्लों की सड़क भी बनाकर सौंप दी जाएगी. जिससे महादलित मोहल्ले के लोगों में भी काफी खुशी देखी जा रही है. गौरतलाप है की ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री बिहार के विभिन्न हिस्सों में जा रहे हैं और इसी क्रम में 18 जनवरी को मुख्यमंत्री की बेगूसराय में यात्रा होनी है.

साहित्य को दिया जा रहा है सम्मान

इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे जिले को सजाया और संवारा जा रहा है. गौरतलब है कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा साहित्य के धरोहर दिनकर की धरती सिमरिया को भी कई सौगात दिए गए थे और अब साहित्य को संवारने वाले व्याकरण के रचयिता वचन देव कुमार के पैतृक गांव मनिअप्पा में मुख्यमंत्री के द्वारा दी जाने वाली सौगात यह साबित करती है कि एक तरफ जहां गांव मोहल्लों का विकास हो रहा है, तो वही मुख्यमंत्री के द्वारा साहित्य को भी पूरी तरह सम्मान दिया जा रहा है. मनिअप्पा के कार्यक्रम स्थल से जायजा लिया गया.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular