Wednesday, June 24, 2026
Homeसहरसा : उधार के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा:सहरसा...

सहरसा : उधार के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा:सहरसा में बचाने आए बेटे से भी मारपीट, गल्ले से पैसे लूटने का भी आरोप

- Advertisement -

सहरसा के बनगांव थाना इलाके के बरियाही वार्ड 09 में एक किराना दुकानदार को उधार के पैसे मांगने पर उसे और उसके बेटे को बेहरमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। दोनों को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -

जख़्मियों की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड नंबर 9 के निवासी सुरेश साह(55) और उनके बेटे राजीव कुमार(17) के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि सुरेश शाह का दाहिना हाथ पूरी तरह फैक्चर हो गया है। जबकि उनके बेटे के सिर में गहरे जख्म हैं।

- Advertisement -

उधार का पैसा मांगने पर की मारपीट

- Advertisement -

जख़्मी सुरेश शाह ने बताया कि गांव के ही सुनील साह ने करीब एक हजार रुपए का उधार सामान लिए थे। जिस को लेकर वो उधार में सामान मांगा जा रहा था, तो मैंने उससे कहा कि अब उधारी सामान तब देंगे जब पुराना हिसाब चुकता कीजियेगा। इस बात को लेकर वो फिर चले गए और कुछ देर बाद अपने साथ पांच सात लोगों के साथ मिलकर दुकान पर पहुंच गए और उधारी सामान लेने पर अड़ गए।

जिसका विरोध करने पर उनके द्वारा दुकान में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस बीच बचाव करने मेरे नाबालिग बेटे को भी सर पर रड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। वहीं उसने आरोप लगाया है की दुकान में रखे ₹20000 भी लूट लिया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

बाबत बनगांव थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने कहा कि पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular