Wednesday, June 24, 2026
Homeसहरसा : कंबल से कंफ्यूज हुआ शूटर,सिर समझकर पैर में...

सहरसा : कंबल से कंफ्यूज हुआ शूटर,सिर समझकर पैर में मारी गोली:पीड़ित बोला-चेहरे से कंबल हटाया तब तक अपराधी भाग चुके थे;12 घंटे से फंसी है बुलेट

- Advertisement -

सहरसा में कंबल की वजह से कन्फ्यूज होकर शूटर ने सिर की जगह युवक के पैर में गोली मार दी। गोली दाहिने पैर में लगी है। घटना के बाद बदमाश भाग निकला।

- Advertisement -

घायल का कहना है कि ठंड की वजह से मैंने पूरे शरीर को कंबल से ढक रखा था। गोली लगने के बाद मैंने कंबल से सिर निकाला तब तक बदमाश भाग निकला। 12 घंटे बाद भी गोली पैर में फंसी है, उसे निकाला नहीं जा सका है।

- Advertisement -

जख्मी युवक की पहचान बलैठा वार्ड नंबर 5 निवासी सरवन यादव के बेटे सौरभ कुमार(18) के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

घटना गुरुवार की रात बसनही थाना इलाके की है। सौरभ कुमार पंजाब में मजदूरी करता है। 2 महीने पहले ही वह घर वापस आया है।

युवक के पैर में लगी गोली। गोली अंदर ही फंसी है, शाम 4 बजे होगा ऑपरेशन।
चेहरे पर कंबल था, बदमाश को नहीं देख सका

घायल सौरभ का कहना है कि ‘गुरुवार की रात मैं अपने दूसरे मकान में सो रहा था। रात करीब 1 बजे अज्ञात बदमाश मेरे घर में घुसे और मुझे गोली मार दी। मैं कंबल ओढ़ कर सो रहा था, इस वजह से बदमाश को मैं देख नहीं पाया।

एक गोली जैसे ही मेरे पैर में लगी, मैं चिल्लाने लगा। जब तक मैं अपना कंबल मुंह से हटाता, आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद मैंने तुरंत अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पिता और भाई पहुंचे। उन्होंने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।’

वहीं सौरभ के पिता सरवन यादव ने बताया कि बदमाशों का इरादा सिर में गोली मारने का था। कंबल से ढके होने की वजह से अपराधियों ने पैर वाले हिस्से को सिर समझकर गोली मार दी। घर वालों के मुताबिक जिस डॉक्टर को ऑपरेशन करना है, वो आज 4 बजे आएंगे। उसके बाद ही गोली निकाली जाएगी।

बसनही थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि घटना के पीछे की स्पष्ट वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

शेखपुरा में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक सरकारी टीचर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान पिंटू रजक (45) के रूप में हुई है। वो सुबह-सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। रास्ते में शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य सड़क पर बसंत गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाई, फिर सीने पर पिस्टल सटा कर गोली मार दी। स्थानीय लोग पिंटू रजक को अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान शिक्षक ने दम तोड़ दिया।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular