Featuredदरभंगा

भूमि विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या।

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में शनिवार को पारिवारिक भूमि विवाद में अमित कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू मिश्र के 18 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार मिश्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चाकू से तीन-चार वार किए गए। वहीं उसके भाई विशाल कुमार मिश्र (16 वर्ष) को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। उसे भी इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार स्व. कपलेश्वर मिश्र के पुत्र प्रवेश मिश्र, अमित कुमार मिश्र और अनिल कुमार मिश्र के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद होता चला रहा था। बताया जा रहा है कि घरारी की जमीन के बंटवारे के मुद्दे पर प्रवेश मिश्र और अमित कुमार मिश्र के पुत्रों के बीच बाताबाती शुरू हुई। इसी क्रम में प्रवेश मिश्र के पुत्र अतुल कुमार मिश्र एवं अन्य ने उज्जवल और विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में उज्जवल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उज्जवल और उसके भाई विशाल को इलाज के लिए जाले रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उज्जवल को मृत घोषित कर दिया। मृतक उज्जवल दो भाई था। इस मामले में मृतक के पिता अमित कुमार मिश्र ने अपने सौतेले भाई प्रवेश मिश्र उर्फ रविरंजन मिश्र, उसकी पत्नी कुमकुम मिश्रा, पुत्र अतुल कुमार मिश्रा और पुत्री अन्नु मिश्रा पर एक बेटे का कत्ल कर देने और दूसरे बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। कार्यकारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध हत्या का एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *