मधुबनी : पीरियड्स पर जागरूकता फैलाने वाली मधुबनी की शिक्षिका बनीं रियल लाइफ पैडवुमेन
पीरियड्स पर जागरूकता फैलाने वाली मधुबनी की शिक्षिका बनीं रियल लाइफ पैडवुमेन
पेशे से शिक्षिका मीनाक्षी ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के बीच पीरियड्स को लेकर पिछले 10 सालों से जागरूकता फैला रही हैं. इस अभियान में उन्हें कई बार लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा. मीनाक्षी ने अपनी संकल्प के दम पर यात्रा जारी राखी. उनके मेहनत का ही परिणाम है कि गर्ल्स स्कूल की बच्चियां अब पैड पहन कर स्कूल जाती हैं.
