Featured

सहरसा : समाजसेवी विकास राज ने छठ पर्व पर सैकड़ों गरीब व निःसहाय महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण

 

बता दें कि आज रविवार को सलखुआ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय उटेसरा के प्रांगण मे छठ पूजा के अवसर पर ऑन नेशन ऑन ग्रुप संस्था के डाइरेक्टर विकास राज उर्फ सुनील यादव की ओर से सैकड़ों गरीब निःसहाय एवं जरुरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया.

प्रखंड प्रमुख सरिता संगम डायरेक्टर और समाजसेवी विकास राज समेत कई गणमान्य लोगों के द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. विकास राज गरीब गुरबों व असहाय महिलाओं के बीच किये गए साड़ी वितरण कार्य की चारों ओर काफी चर्चा रही.

‘बच्चों को जरूर बनाएं शिक्षित’

कार्यक्रम को लेकर समाजसेवी विकास राज ने कहा कि, ‘हमेशा ही गरीब-गुरबों व असहाय की सेवा करने का मेरा भावना रहा है. इसी कड़ी मे छठ पूजा के अवसर आज साड़ी वितरण किया गया है. साथ उन्होंने गरीब मजदूर रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले लोगों से अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षा ग्रहण करने का भी आग्रह किया.’ उन्होंने कहा कि, ‘शिक्षा के महत्व को आप समझें और अपने बच्चों को जरूर शिक्षित बनाएं.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *