Featured

वार्ड पार्षदों के साथ बोर्ड की बैठक:मधुबनी में 11 मांगों पर चर्चा, 2 अप्रैल 2025 से मिलेगी कई सुविधा 

नगर निगम सभा भवन में मंगलवार को निगम के सभी पार्षदों के साथ बोर्ड की बैठक की गई।

बैठक में नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर निगम के पार्षदों के साथ 11 मांगों पर चर्चाएं की गई। मेयर अरुण राय ने बताया कि जिस तरह विधायक अपने क्षेत्र के विकास को लेकर बनाए गए योजना के पैसे से विकास करते हैं। अब नगर निगम के वार्ड पार्षद भी उसी तौर तरीके से अपने वार्ड के विकास के लिए आए राशि को वार्ड में खर्च करेंगे।

अप्रैल 2025 से नगर निगम के वार्ड पार्षद को सुविधा मिलेगी। बोर्ड की बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। डिप्टी मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र स्थित सभी छठ घाटों की सफाई की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा शहर में ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था को लेकर बोर्ड की बैठक में चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *