Friday, April 24, 2026
Homeबाइक से घर लौट रहे प्रोपर्टी डीलर को घेर बदमाशों ने उतार...

बाइक से घर लौट रहे प्रोपर्टी डीलर को घेर बदमाशों ने उतार मौत के घाट।

- Advertisement -

घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सुंदरपुर छठी पोखर निवासी स्व. सुखदेव यादव के पुत्र मंजीत यादव (32) देर शाम अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मंजीत को घेरकर चाकू से गोद दिया। आनन-फानन में मंजीत को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

इसके बाद डीएमसीएच में काफी संख्या में लोग जुट गए। सभी काफी आक्रोशित थे। स्वजन स्थानीय एक जन प्रतिनिधि पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जानकारी देने से इनकार कर गए।

- Advertisement -

उधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular