Featured

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा-‘JDU के कई नेता सम्पर्क में, जल्द होगी बड़ी टूट’।

पटना: जेडीयू संसदीय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोक जनता दल के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से जेडीयू और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है. दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि जल्द ही जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है. उन्होंने जेडीयू को डूबता हुआ जहाज बताते हुए ये भी दावा किया है कि जेडीयू के कई शीर्ष नेता उनके सम्पर्क में हैं और जेडीयू में टूट की तस्वीर जल्द ही सामने आएगी. बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने ये पहली बार बल्कि इस तरह का दावा पहले भी करते रहे हैं. हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के उन नेताओं के नाम का खुलासा नहीं किया है जो उनके सम्पर्क में हैं.

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने अब JDU में टूट का दावा किया था. उन्होंने कहा कि JDU अब डूबता हुआ नाव है जिसकी कोई भी सवारी नहीं करना चाहता है. JDU के कई वरिष्ठ नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीती में हलचल पैदा हो गई है. नीरज कुमार बबलू ने का दावा किया है कि जेडीयू के कई विधायक और कई सांसद के साथ साथ वरिष्ठ नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. जेडीयू के नेताओं ने बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. जेडीयू अब डूबता हुआ नाव है जिसपर अब कोई भी सवारी करना नहीं चाहता है. वहीं, राहुल गांधी के जमानत याचिका खारिज होने को लेकर भी उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेसी नेताओं को भारत के कानून के बजाय पाकिस्तान का कानून ज्यादा पसंद है. कांग्रेस को देश के कानून पर भरोसा नहीं है. राहुल गांधी को न्यायालय से माफी भी नहीं मांगनी है और बहस भी करनी है.

जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पोएम मोदी के मन की बात की 100 एपिसोड पूरे होने पर सभी विधानसभा के 100 बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को उन्होंने झूठा करार दिया है. नीरज कुमार ने कहा की जेडीयू बीजेपी के सारे पोल खोलने का काम करेगी. हम सभी अब इन लोगों के झूठ को पकड़ने का काम करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *